
नई दिल्ली।ठंड के दिनों में अगर किसी गार्डन में ज्यादा फूल खिला नजर आता है तो समझीए वह पिटुनिया फूल की पौधा है। यह देखने में सुंदर और आकर्षक होता है। आपको बता दें कि यह मूलरूप से दक्षिण अमेरीका का फूल है। पेटुनिया गो लोग गमले में ग्रो बेग में लगाना ज्यादा पसंद करते है। इसकी सबसे बड़ी खासीयत यह है की यह कई रंगों में खिलता है। और देखने में बेहद खुबसूरत होता है।
भारत में ठंड के मौसम में पनपता है पिटुनिया
पिटुनिया की कई किस्में बाजार में उपलब्ध है। यह नीला, पीला, बैंगनी, लाल, सफेद, नारंगी और मल्टीकलर होता है। फूलों के जानकारों के अनुसार पिटुनिया मूल रूप से दक्षिण अमेरिका का पौधा है। लेकिन भारत में यह सर्दियों के मौसम में बहुत अच्छी तरह पनपता है।
4 से 5 महीने में तैयार होता है पिटुनिया
पिटुनिया करीब 4 से 5 महीने तक फूल देता है। इससे बगीचे का पूरा माहौल रंगीन और प्राकृतिक हो जाता है। शादी-विवाह के मौसम में भी पिटुनिया की काफी मांग रहती है। लोग इसे मेहमानों को गिफ्ट के रूप में देते हैं। अब जहां पहले मालाओं से स्वागत किया जाता था, वहीं कई जगहों पर पिटुनिया जैसे फूल देकर अतिथियों का स्वागत किया जाने लगा है। आगे बताया, नवंबर से लेकर फरवरी-मार्च तक का समय पिटुनिया के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।