ठंड में सूख रहे है करी पत्ते के पौधे तो करें यह घरेलू उपाए

31 Dec 2025 15:46:32

नई दिल्ली।करी पत्ता का पौधा सर्दियों के मौसम में अपने आप सुखने लगता है। कभी-कभी ठंड के कारण इसके पत्ते पीले हो जाते है। इस लिए आप घर में मौजूद करी पत्ता को घरेलू उपाए से सुखने से बचा सकते है। इसके इस्तेमाल से करी पत्ते का ग्रोथ तेजी से होने लगता है। इसका नियमित इस्तेमाल करने से नई पत्तियां निकलती हैं और पौधा लंबे समय तक स्वस्थ रहता है। जानिए देखभाल का सही तरीका।

ऑर्गेनिक खाद का करें उपयोग

सर्दियों के मौसम में करी पत्ते को बहुत ज्यादा केयर की जरूरत होती है। करी पत्ता के पौधे को हरा भरा रखने के लिए घर में उपयोग होने वाली चीजों को गार्डन में ऑर्गेनिक खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। करी पत्ते के पौधे में पुराना दही डालने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति बढ़ती है और पौधा पोषक तत्व प्राप्त करता है। इसके अलावा आप सरसों की खली को भी करी पत्ता के जड़ में दे सकते है।

पानी और धूप का रखे ध्यान

सर्दियों में मिट्टी देर से सूखती है, इसलिए रोजाना पानी देना जरूरी नहीं है। मिट्टी में मौजूद नमी को जांच कर ही पौधे को पानी देना चाहिए। 34 दिन में पानी देना पर्याप्त होता है। ज्यादा पानी देने से जड़ कमजोर हो जाती है और पत्तियां पीली पड़ जाती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0