दिल्ली-NCR में 'जहरीली' हवा के बीच खतरनाक स्तर पर AQI, सांस लेना हुआ मुश्किल

    05-Dec-2025
Total Views |


नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में आज यानी शुक्रवार को भी कोहरे और स्मॉग की परत छाई हुई है, जिससे एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' श्रेणी में रिकॉर्ड की गई है।सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड  के अनुसार, शुक्रवार सुबह सात बजे दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब कैटेगरी में माना जाता है।दिल्ली के कई इलाकों में आज भी हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर बनी हुई है। ऐसे में लोगों को सांस लेना मुश्किल हो रहा है। वहीं, सबसे ज्यादा परेशानी सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है। विशेषज्ञों ने इन सभी को बहुत जरूरत पड़ने पर ही घर से निकलने की सलाह दी है।

आरकेपुरम में सबसे खराब स्थिति

आनंद विहार में आज सुबह सात बजे एक्यूआई 348, अलीपुर में 324, बवाना में 373, बुराड़ी में 326, चांदनी चौक में 352, द्वारका में 343, दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास 267, आईटीओ में 322, जहांगीरपुरी में 353, रोहिणी में 363, विवेक विहार में 355, आरकेपुरम में 374, नरेला में 330 और मुंडका में 356 दर्ज किया गया है। इससे पहले, कल बुधवार को 24 घंटे में राजधानी का औसत एक्यूआई 342 दर्ज किया गया था।

कब अच्छा माना जाता है AQI

सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा’, 51 से 100 को संतोषजनक’, 101 से 200 को मध्यम’, 201 से 300 को खराब’, 301 से 400 को बहुत खराबऔर 401 से 500 को गंभीरमाना जाता है।

यलो अलर्ट, आज चलेगी शीतलहर

राजधानी में दिसंबर के पहले सप्ताह में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। बृहस्पतिवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बुधवार को अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा था।