आम या अमरूद? बागवानी से ज्यादा कमाई चाहते हैं तो जानें कौन देगा दोगुना मुनाफा

    05-Dec-2025
Total Views |

नई दिल्ली।खेती-किसानी में अब लोग कम और मुनाफे में ज्यादा ध्यान देना चाहते हैं। इसलिए कई किसान खाली पड़े खेतों में पारंपरिक खेती छोड़कर अब बागवानी को अपना रहे हैं। कारण साफ है बागवानी में कम मेहनत, कम खतरा और ज्यादा कमाई का मौका होता है। जब पेड़ फल देना शुरू करते हैं तो एक ही बार में अच्छी-खासी आय मिल जाती है। लेकिन सवाल उठता है कि कौन-सा बाग लगा कर ज्यादा कमाई होगी। आम या अमरूद? इस पर विशेष जानकारी बागवानी विशेषज्ञ वैज्ञानिक ने दी है।

आम या अमरूद कौन फायदेमंद?

कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की बागवानी विशेषज्ञ वैज्ञानिक ममता कुमारी के अनुसार बागवानी खेती की तुलना में किसी भी हालत में ज्यादा फायदेमंद है।  क्योंकि फल हमेशा बाजार में महंगे बिकते हैं। और उनकी मांग भी लगातार बनी रहती है। ममता कुमारी के अनुसार अमरूद की बागवानी क्यों फायदेमंद है।अमरूद साल में दो बार फल देता है। पहली बार आमतौर पर प्रति किलो ₹80 तक कीमत मिल जाती है। दूसरी बार भी ₹40 प्रति किलो तक आसानी से बिक जाता है। कम समय में अच्छी आय प्राप्त होती है।

 आम की बागवानी कब

अगर खेत या गांव बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में है, तो अमरूद लगाना सही फैसला नहीं होगा। अमरूद का पौधा पानी में लंबे समय तक टिक नहीं पाता और उसका ग्रोथ खराब हो जाता है। ऐसे इलाकों में आम की बागवानी ज्यादा सफल है। आम बच्चों से बुजुर्गों तक सभी को पसंद है और बाजार में इसकी मांग कभी कम नहीं होती।