आंवले की इन किस्मों से होगी बंपर कमाई, जानें खेती का तरीका

05 Dec 2025 10:38:44


नई दिल्ली।दिसंबर के महीने में आंवला की खेती करके किसान भाई लगभग 5 से 6 लाख रुपए कमा सकते हैं।आंवले का पेड़ तीन साल के अंतराल में ही फल देने लगता है और एक पेड़ से लगभग 40 से 50 किलो तक फल प्राप्त किया जा सकता है। आंवले की कौन सी किस्में है बेहतर और कैसे कमाया जा सकता है मुनाफा जानिए इस रिपोर्ट में।

औषधीय गुणों से भरपुर है आंवला

आंवला यानी इंडियन गूजबेरी एक ऐसी फसल है, जो औषधीय गुणों और बाजार में लगातार बढ़ती मांग के कारण किसानों के लिए बेहद मुनाफेदार साबित हो रही है। नवंबर का महीना आंवला लगाने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय मिट्टी में नमी और तापमान संतुलित रहता है, जिससे पौधों की जड़ें तेजी से विकसित होती हैं।

कम लागत, ज्यादा मुनाफा

आंवला का पेड़ तीसरे साल से फल देना शुरू कर देता है। एक स्वस्थ पेड़ से साल भर में 40 से 50 किलो तक फल मिलते हैं। बाजार में आंवला 25 से 40 रुपये प्रति किलो बिकता है। इसी वजह से किसान एक हेक्टेयर में आंवला लगाकर सालाना 5 से 6 लाख रुपये तक शुद्ध लाभ कमा सकते हैं।

 बढ़ रही है आंवले की मांग

आंवला विटामिन–C का सबसे अच्छा स्रोत माना जाता है। इसके फलों का उपयोग अचार, जूस, मुरब्बा और कई तरह की दवाओं में किया जाता है। आंवला एनीमिया, घाव भरने, डायरिया, दांत दर्द और बुखार जैसी समस्याओं में भी प्रयोग होता है। इसके अलावा इससे शैम्पू, हेयर ऑयल, डाई, टूथपाउडर और क्रीम जैसे अनेक उत्पाद बनाए जाते हैं। भारत में उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश आंवला उत्पादन के मुख्य क्षेत्र हैं।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0