सहारनपुर में नर्सरीमेन एसोसिएशन ने दिखाया एकजुटता का जोश

20 May 2025 15:38:20

new photo new
 
 
सहारनपुर: इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन, सहारनपुर मंडल चैप्टर की ओर से गाँव बुड्ढा खेड़ा स्थित हसन पैलेस में एक भव्य किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन "जय जवान, जय किसान" के नारों से गूंज उठा और किसानों के जोश ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में किसान और संगठन के सदस्य शामिल हुए। सभी ने एकजुट होकर खेती-किसानी से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा की। किसानों ने अपनी समस्याएं साझा कीं और उनके समाधान के लिए एक साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया।
 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ठाकुर दीपक सोम, अनीश प्रधान, साजिद चौधरी और अंकित बालियान ने शिरकत की। इनका भव्य स्वागत किया गया। संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद खालिद और उपाध्यक्ष मुशर्रफ प्रधान ने कार्यक्रम की अगुवाई की। संचालन महासचिव रजनीश कुमार बंधु और कोषाध्यक्ष हाजी महमूद भाई ने किया।

इसे भी पढ़ें: विश्व धरोहर फूलों की घाटी में खिले प्राईमूला और वाइल्ड रोज

सम्मेलन में गुलबहार प्रधान, फरहाद (सुक्कु), रागिब, चौ. नदीम, आमिर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने आधुनिक कृषि तकनीकों, बागवानी और किसानों की सामाजिक-आर्थिक समस्याओं पर विचार साझा किए।

 

सभी वक्ताओं ने किसानों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संदेश दिया और नर्सरी उद्योग को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना और संगठन को मजबूत बनाना था। इसके साथ ही, किसानों की आवाज़ बुलंद करना, उन्हें एक मंच पर लाकर आपसी सहयोग और समाधान की भावना को सुदृढ़ करना भी उद्देश्य था।


 
 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0