विश्व धरोहर फूलों की घाटी में खिले प्राईमूला और वाइल्ड रोज

20 May 2025 15:01:01
 
ghaati new
 
 
देहरादून: उत्तराखंड की विश्व धरोहर फूलों की घाटी में जैसे ही बर्फ पिघलनी शुरू हुई, वैसे ही रंग-बिरंगे फूलों ने अपनी छटा बिखेरनी शुरू कर दी है। घाटी में पहली बार इस सीजन के फूलों की तस्वीर सामने आई है, जिसे वन विभाग की टीम ने अपने भ्रमण के दौरान कैमरे में कैद किया।
 

नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन 1 जून से घाटी को पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। हाल ही में पार्क प्रशासन की एक टीम ने घाटी का दौरा किया, जहां कुछ जगहों पर उन्हें प्राईमूला, एलिएम और वाइल्ड रोज जैसे फूल खिले हुए नजर आए।

इसे भी पढ़ें: सेब पर बिना परीक्षण के दवाओं का छिड़काव न करें: विशेषज्ञों की चेतावनी

वन क्षेत्राधिकारी चेतना कांडपाल के अनुसार, इस साल घाटी में भरपूर बर्फबारी हुई है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि इस बार फूलों की संख्या और रंगत ज्यादा देखने को मिलेगी। जून माह में घाटी में लगभग 10 से 15 प्रजातियों के फूल खिलते हैं, जबकि बरसात के मौसम में यह संख्या सैकड़ों तक पहुंच जाती है।

 

फूलों की घाटी, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य और जैव विविधता के लिए जानी जाती है, हर साल हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है। बर्फ पिघलने के साथ ही घाटी फिर से जीवन से भर उठी है और अब पर्यटकों का स्वागत करने को तैयार है।

 
Powered By Sangraha 9.0