गर्म इलाके में सेब की बंपर फसल: हमीरपुर के विकास मेहरा ने किया कमाल

22 May 2025 11:11:39

apple new
 
 
हमीरपुर: गर्म आबोहवा वाले क्षेत्रों में अब सेब की बागवानी भी मुमकिन हो गई है और इसका बेहतरीन उदाहरण पेश किया है हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल के बेला गांव के विकास मेहरा ने। पेशे से ग्राफिक डिजाइनर विकास ने अपने घर के आंगन में लगाए सेब के पौधों से इस बार बंपर फसल पाई है, जिससे स्थानीय लोगों में भी इस दिशा में रुचि बढ़ रही है।
 

चार साल पहले विकास मेहरा ने पालमपुर स्थित कृषि विश्वविद्यालय से डोर्सेट गोल्डन किस्म के चार सेब के पौधे लाकर अपने घर में लगाए थे। शुरुआत में शौक के तौर पर लगाए गए इन पौधों से अब उन्हें आशा से कहीं अधिक फल मिले हैं।

इसे भी पढ़ें:सेवंती की खेती से चमक सकती है किसानों की किस्मत

विकास बताते हैं कि तीसरे वर्ष भी पौधों पर फल लगे थे, लेकिन मात्रा कम थी। इस बार चौथे साल में पौधों ने बंपर फसल दी है और सेब का आकार व गुणवत्ता भी बेहतरीन है। बागवानी के शौकीन विकास को सेब की खेती की ज्यादा जानकारी नहीं थी। ऐसे में उन्होंने यूट्यूब वीडियोज और कृषि विशेषज्ञों की मदद से पौधों की प्रूनिंग (टहनी काटने की तकनीक) व देखभाल सीखी। पालमपुर कृषि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने उन्हें समय-समय पर मार्गदर्शन भी दिया।

 

यह सफलता दिखाती है कि यदि सही किस्म चुनी जाए और देखभाल सही तरीके से हो तो गर्म इलाकों में भी सेब की खेती सफल हो सकती है। विकास मेहरा की यह कहानी न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि यह भी बताती है कि तकनीक और जुनून के सहारे कोई भी काम संभव है।

 
Powered By Sangraha 9.0