एक पेड़, 300 आम की किस्में, मलिहाबाद के मैंगो मैन का कमाल

24 May 2025 12:23:06

mango new
 
 
मलिहाबाद: लखनऊ के मलिहाबाद में आमों की खुशबू सिर्फ देश ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुंचती है। यहां के दशहरी आम तो मशहूर हैं ही, लेकिन एक ऐसा पेड़ भी है जो सबको हैरान कर देता है। इस पेड़ पर 300 से ज्यादा किस्म के आम लगते हैं। यह चमत्कारी पेड़ बनाया है लखनऊ के कलीम उल्लाह खान ने, जिन्हें लोग प्यार से 'मैंगो मैन' कहते हैं।
 

कलीम उल्लाह खान ने ग्राफ्टिंग तकनीक की मदद से इस पेड़ को तैयार किया है। यह तकनीक पेड़ की अलग-अलग शाखाओं पर विभिन्न किस्मों को जोड़ने की कला है। इस पेड़ पर दशहरी, केसर, तोतापरी, अल्फांसो जैसी दुर्लभ किस्मों के आम एक साथ फलते हैं।

इसे भी पढ़ें: अब नोएडा और लखनऊ की बालकनियों में नहीं लटकेंगे गमले

कलीम उल्लाह खान कोई वैज्ञानिक नहीं हैं। उन्होंने सातवीं कक्षा के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी और अपने परिवार के आम के बाग की देखभाल करने लगे। मात्र 17 साल की उम्र में उन्होंने इस पेड़ को बनाना शुरू किया था। आज उनकी उम्र 84 साल है और उनका जुनून अब भी बरकरार है।

 

उन्हें इस अनोखे कार्य के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। उनकी नर्सरी में हर साल आम की नई वैरायटी तैयार होती है, जिन्हें वो खास हस्तियों के नाम पर रखते हैं। जैसे 'ऐश्वर्या', 'नमो', 'योगी', 'सचिन', 'डॉ. कलाम', और यहां तक कि 'कोरोना वॉरियर' आम भी मौजूद हैं। कलीम उल्लाह खान की यह उपलब्धि देश के लिए गर्व की बात है।

 
Powered By Sangraha 9.0