
इस शिविर में किसानों और बागवानों को बागवानी फसलों की वैज्ञानिक तरीके से खेती और इनके सफल विपणन की जानकारी दी गई। विषय विशेषज्ञ डॉ. शरद गुप्ता ने प्राकृतिक खेती की विधियों और लाभों को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक तरीके से उगाई गई फसलों की बाजार में विशेष मांग है और इससे किसानों की आय में इजाफा हो सकता है।
बागवानी विभाग इस वर्ष सर्दियों के मौसम में मशोबरा क्षेत्र में लगभग दस हजार फलदार पौधों का रोपण करेगा। शिविर में डॉ. प्रिया, जितेंद्र ठाकुर, डीपी शर्मा, डॉ. सुनील ठाकुर और डॉ. रोमिल ने भी किसानों को मार्गदर्शन दिया।
शिविर में स्थानीय क्षेत्र के 54 किसानों ने भाग लिया। बिपाशा मोदी, गायत्री वर्मा, भगत राम, सीता राम शर्मा, कंवर जीत सिंह और निरम सिंह भंडारी सहित कई प्रमुख किसान भी उपस्थित रहे। इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर न केवल किसानों को नई तकनीकों से अवगत कराते हैं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।