मानसून में किचन गार्डनिंग: बालकनी में उगाएं ताजी सब्जियां

Nursery Today    28-May-2025
Total Views |
  balcony new
 
 
नई दिल्ली: मानसून का मौसम सिर्फ हरियाली ही नहीं लाता, बल्कि यह किचन गार्डनिंग के लिए भी बहुत अच्छा समय होता है। इस सीजन में नमी और ठंडक की वजह से कई सब्जियां तेजी से उगती हैं। आप अपने घर की बालकनी में गमलों या ग्रो बैग्स में आसानी से सब्जियां उगा सकते हैं।

शिमला मिर्च

शिमला मिर्च मानसून में अच्छी तरह बढ़ती है। इसे 10-12 इंच के गमले में लगाएं और खाद से भरपूर मिट्टी का इस्तेमाल करें। इसे ऐसे स्थान पर रखें जहाँ दिन में 4-5 घंटे सीधी धूप मिलती हो।

बैंगन

बैंगन भी मानसून में तेजी से उगती है। इसे 12-15 इंच के गमले में लगाएं और मिट्टी की अच्छी ड्रेनेज होनी चाहिए। जुलाई तक इसमें सब्जी मिलने लगती है।

इसे भी पढ़ेंबागवानी विभाग की सात सेवाएं अब तय समय में होंगी पूरी

टमाटर

टमाटर मानसून में महंगे हो जाते हैं, इसलिए घर पर टमाटर उगाना फायदेमंद होता है। इसे गहरे गमले और धूप वाली जगह में लगाएं, जिससे यह तेजी से फलता है।

पालक

पालक मानसून में बहुत जल्दी बढ़ता है। इसे नियमित पानी और थोड़ी छांव में लगाएं, अंकुर निकलने में सिर्फ एक हफ्ता लगता है।

भिंडी

भिंडी भी मानसून में आसानी से उगती है। इसे 12 इंच या बड़े गमले में सीधे बीज से उगाएं और धूप में रखें।

तुरई

तुरई बेल वाला पौधा है, इसलिए इसे सहारे की जरूरत होती है। बड़े गमले में लगाएं, और दो महीने में ताजी तुरई मिलने लगती है।

मानसून में किचन गार्डनिंग करके आप ताजी और स्वच्छ सब्जियां घर पर ही उगा सकते हैं। यह आपके लिए सेहतमंद और आर्थिक दोनों ही दृष्टि से फायदेमंद है।