पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन पर चरखी दादरी में पौधरोपण अभियान

Nursery Today    06-May-2025
Total Views |
khattar new

 

दादरी: चरखी दादरी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के जन्मदिन को पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद की ओर से रोज गार्डन में एक दिवसीय पौधरोपण मुहिम चलाई गई। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण का आयोजन किया गया। सभी ने मिलकर दर्जनों पौधे लगाए और पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया। अभियान की अगुवाई नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने की।

 

इस अवसर पर पौधरोपण का काम बड़े पैमाने पर चला, सैनी कॉलोनी के मनोहर पार्क में प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार,शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद संजय भाटिया भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला महामंत्री कृष्ण छोकर,डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया सहित विभिन्न जन प्रतिनिधियों और भाजपा नेताओं ने भी पौधारोपण किया।

 

चेयरमैन बक्शीराम सैनी ने इस अवसर पर कहा कि जब कोई जनप्रतिनिधि जनसेवा के क्षेत्र में आता है, तो उसका मकसद समाज के हर वर्ग की निस्वार्थ सेवा करना होता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी जनसेवा की भावना के प्रतीक हैं और उनके जन्मदिन पर यह हरियाली भरा उपहार उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।

 

इस पौधरोपण अभियान में पार्षद विनोद वाल्मीकि, सत्यवीर चौहान, मांडू, रब्बू पहलवान, जितेंद्र सांगवान, विनोद सिंहमार, कौशल्या देवी, अन्नु रानी, नवीन प्रजापत, कुलदीप सैनी, विरेंद्र जोगी और कुलदीप गांधी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय भूमिका निभाई। नगर परिषद द्वारा चलाया गया यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सार्थक कदम है, बल्कि समाज को भी पेड़-पौधों के महत्व को समझने का संदेश देता है।