धर्मशाला की डंपिंग साइट में खिलेंगे रंग-बिरंगे फूल

12 Jun 2025 14:32:25

dharm new
 
 
धर्मशाला: धर्मशाला नगर निगम ने यह फैसला लिया है कि सुधेड़ क्षेत्र में एचआरटीसी वर्कशॉप के पास स्थित डंपिंग साइट को ग्रीन बेल्ट में तब्दील किया जाएगा। अब यह क्षेत्र बदबू नहीं, बल्कि फूलों की खुशबू से महकेगा। नगर निगम इस डंपिंग साइट को पूरी तरह से साफ कर इसे ग्रीन पार्क में बदलेगा। जून 2026 तक सारा काम पूरा कर लिया जाएगा।
 

इस जगह पर सालों से करीब एक लाख टन कचरा जमा हो चुका था। नगर निगम अब तक लगभग 56 हजार टन कचरा हटवा चुका है। इस डंपिंग साइट से ज़्यादातर प्लास्टिक कचरा सीमेंट फैक्ट्रियों को भेजा गया है, जहां इसे रीसायकल कर दोबारा इस्तेमाल किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लीची उत्पादकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी

नगर निगम ने डंपिंग साइट से कूड़ा उठाने की जिम्मेदारी एक निजी कंपनी को दी है। यह कंपनी प्रतिदिन टनों कचरे का निपटारा कर रही है और जितना भी कचरा बचा है, उसे भी उम्मीद है कि जल्द ही उठा लिया जाएगा।

 

नगर निगम का दावा है कि जल्द ही डंपिंग साइट को पूरी तरह खाली कर दिया जाएगा और फिर वहां फूलों और सजावटी पौधों की खुशबू हर किसी को आकर्षित करेगी।

 
Powered By Sangraha 9.0