1 से 7 जुलाई तक चलेगा महा पौधरोपण अभियान, शहरों में लगेेंगे 34.97 लाख पौधे

13 Jun 2025 16:03:59

नगर विकास विभाग ने राज्य के शहरी निकायों में 34.97 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। नगर विकास विभाग शहरी क्षेत्रों में 34.97 लाख पौधे लगवायेगा। नगर निगमों में नगर आयुक्त और पालिका परिषद् व नगर पंचायतों में प्रभारी अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात ने इस सम्बन्ध में शासनादेश जारी करते हुए निकायों को निर्देश भेज दिया गया है। पौधे लगाने के लिए निकाय स्वामित्व वाले भूखंडों के साथ पार्क, खेल मैदान या ग्रीन बेल्ट को चिन्हित किया जायेगा। निकाय १ से ७ जुलाई तक पौधरोपण कराएंगे। इसे लगाने के बाद रख रखाव की व्यवस्था भी की जाएगी।
Powered By Sangraha 9.0