घर की सुंदरता के लिए बीज निगम से खरीदे इनडोर प्लांट

    17-Jun-2025
Total Views |

आप जानते हैं कि बाजार में नर्सरी उत्पाद सामान्यतः उपलब्ध है। आप इस क्षेत्र में अब भारत सरकार की एक राष्ट्रीय एजेंसी बीज निगम को भी अपना हाथ आजमाते देखेंगे।

अगर आप अपने घर को सजाना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे उपयुक्त पौधा हेलिकोनिया है। यह एक ऐसा पौधा है जो अपने रंग-बिरंगे पत्तों और फूलों के लिए जाना जाता है। इसका इस्तेमाल मुख्य रूप से सजावट के लिए किया जाता है। आज के समय में गार्डन और रिजॉर्ट्स आदि में इसका इस्तेमाल सजावट के लिए किया जाता है। वहीं, बाजार में ऐसे पौधों की कीमत बहुत ज्यादा होती है।

बहुत से ऐसे पौधे और फसलों के बीज होते हैं जिनकी कीमत बाजार में ज्यादा होती है जिसके कारण लोगों और किसानों के लिए उन्हें खरीद पाना मुश्किल होता है। ऐसे में राष्ट्रीय बीज निगम इन पौधों और बीजों को बाजार से कम कीमतों में उपलब्ध कराता है। जैसा कि हेलिकोनिया का एक पौधा बाजार में 340 रुपये का मिलता है। वहीं बीज निगम यह पौधा मात्र 250 रुपये में ही उपलब्ध कर रहा है। यानी बाजार से 90 रुपये सस्ता। हेलिकोनिया (Heliconia) जिसे फॉल्स बर्ड ऑफ पैराडाअज भी कहा जाता है, मूल रूप से मध्य और दक्षिण अमेरिका का पौधा है।

यह एक सदाबहार और फूलदार पौधा है। इसकी ऊंचाई करीब 3 फीट से लेकर 15 फीट तक हो सकती है। आमतौर पर इसके पौधों का रंग लाल, पीला, नारंगी, गुलाबी या हरा होता है। इसकी पत्तियों के आकार की तो इसकी पत्तियां केले के पत्तों जैसी लंबी और चौड़ी होती हैं। हेलिकोनिया के पौधे को आप गमले में उगा सकते हैं जिसके लिए अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी बेस्ट होती है। ये पौधा 20 से 35 डिग्री सेल्सियस तापमान में अच्छे से बढ़ता है। इसकी अच्छी ग्रोथ के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसे जैविक खाद जरूर देनी चाहिए।