महाराष्ट्र में ‘महावेद’ परियोजना का विस्तार- बागवानी भी शामिल

    18-Jun-2025
Total Views |

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में मंगलवार को महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें 10 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिसमें केंद्र सरकार की विंड्स (मौसम सूचना नेटवर्क डेटा सिस्टम) परियोजना के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर स्वचालित मौसम केंद्र (एडब्ल्यूएस) स्थापित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए ‘महावेद’ परियोजना को पांच साल के लिए बढ़ाया जाएगा। इससे राज्य के सभी गांवों को सटीक मौसम की जानकारी देने के साथ-साथ किसानों को मौसम आधारित कृषि और बागवानी सलाह और मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए यह परियोजना महत्वपूर्ण साबित होगी।

परियोजना में राज्य में राजस्व मंडल स्तर पर स्वचालित मौसम केंद्र (एडब्ल्यूएस) स्थापित किए गए हैं। ये स्टेशन तापमान, वर्षा, सापेक्ष आर्द्रता, हवा की गति और दिशा जैसे मौसम मापदंडों की जानकारी देते हैं। यदि केंद्र ग्राम पंचायत स्तर पर स्थापित किए जाते हैं, तो सूखा, आग, बाढ़, ओलावृष्टि, बादल फटना, शीतलहर, कड़ाके की ठंड आदि प्राकृतिक आपदाओं के अनुसार मौसम की जानकारी उपलब्ध होगी। इस योजना के विस्तार की अहमियत इस लिए बढ़ जाती है कि इसमें अब नयें तरीके से बागवानी के सभी विधाओं को शामिल कर लिया गया है।