विश्व पर्यावरण दिवस: पीएम मोदी करेंगे अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट की शुरुआत

Nursery Today    04-Jun-2025
Total Views |
modi new
 
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट’ की औपचारिक शुरुआत करेंगे। इस ख़ास मौके पर मुख्य कार्यक्रम दिल्ली के महावीर जयंती पार्क में आयोजित किया जाएगा, जिसमे पी एम मोदी 'एक पेड़ मां के नाम 2025' अभियान को भी आगे बढ़ाएंगे। इस कार्यक्रम को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम माना जा रहा है।
 

अरावली ग्रीन वॉल प्रोजेक्ट का उद्देश्य अरावली पर्वतमाला में हरियाली बढ़ाकर मरुस्थलीकरण को रोकना, मिट्टी की गुणवत्ता सुधारना और जल संरक्षण को बढ़ावा देना है। इस परियोजना के तहत अरावली के 29 जिलों में बड़े पैमाने पर पौधारोपण किया जाएगा। परियोजना की अनुमानित लंबाई 200 किलोमीटर और चौड़ाई 5 किलोमीटर तक हो सकती है।

दिल्ली में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पीएम मोदी पौधे लगाकर अभियान की शुरुआत करेंगे। इस दौरान दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के मुख्यमंत्री भी अपने राज्यों में इस पहल में भाग लेंगे। कार्यक्रम में 41 से अधिक पौधों की प्रजातियों को लगाया जाएगा और इसमें पर्यावरण विशेषज्ञ, स्कूली बच्चे व स्थानीय लोग भाग लेंगे।

 

एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को पीएम मोदी ने सबसे पहले 5 जून 2024 को शुरू किया था। अब यह एक जन आंदोलन का रूप ले चुका है। अब तक इस अभियान के तहत 109 करोड़ पेड़ लगाए जा चुके हैं।

 

इस प्रोजेक्ट से चारो तरफ ग्रीनरी बढ़ेगी, इसके कई अन्य फायदे भी हैं, जैसे — यह जलवायु परिवर्तन से लड़ने, जैव विविधता को बचाने और स्थानीय लोगों को रोजगार देने में सहायक होगा। यह प्रोजेक्ट भारत के पर्यावरणीय भविष्य को एक नई दिशा देगा।