
हापुड़: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हापुड़ जिला न्यायालय और शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण एवं पौधा वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला न्यायालय परिसर में जिला जज अजय कुमार द्वारा विभिन्न प्रकार के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। उन्होंने पेड़ों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि ये न केवल शुद्ध हवा देते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन और जैव विविधता के संरक्षण में भी अहम भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में जिला जज ने इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन (INA) द्वारा किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण कार्यों की सराहना की। उन्होंने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे अपने घरों, स्कूलों और आसपास के इलाकों में पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। इस अवसर पर कई सामाजिक संस्थाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना था। जिला जज ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी अपने घरों, स्कूलों और आसपास के क्षेत्रों में पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें।
विश्व पर्यावरण दिवस पर INA का भव्य आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर इंडियन नर्सरी मेन एसोसिएशन (INA) के तत्वावधान में हापुड़ में भव्य पौधरोपण और पौधा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। INA के राष्ट्रीय सचिव एडवोकेट मुकुल कुमार त्यागी के सौजन्य से शहर के विभिन्न स्थानों पर हजारों पौधे निशुल्क वितरित किए।
इस अभियान के अंतर्गत श्रेय फार्म एंड नर्सरी द्वारा निशुल्क पौधा वितरण किया गया। आयोजन के प्रमुख प्रायोजक श्रेष्ठ कुमार त्यागी, श्रेया नर्सरी और श्रेया गार्डनिंग रहे। हापुड़ के चंडी मंदिर, रेलवे रोड स्थित दुर्गा मंदिर, कलेक्टर गंज स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, और पंचायती मंदिर, असौड़ा में कुल 2000 तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
सामाजिक लोगों और संगठनों की भागीदारी
मुख्य कार्यक्रम फ्री गंज रोड पर संपन्न हुआ, जिसमें कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें प्रमुख हैं: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, कांग्रेस नेता नवरत्न त्यागी, राष्ट्रीय सैनिक संस्था के जिला अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र, 'त्यागी,जिला सचिव मुकेश प्रजापति,जिला उपाध्यक्ष मुकेश त्यागी,महिला बिग्रेड की अध्यक्ष मोनिका त्यागी,जिला कार्यालय अधीक्षक दिपिका त्यागी,बहमपुंज फाउंडेशन के गुलशन राजन, वर्षा त्यागी, समृद्धि शर्मा, असौडा ग्राम की पूर्व प्रधान एडवोकेट रेनू त्यागी, भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के तहसील अध्यक्ष शेंकी त्यागी, भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राजकुमार त्यागी,गायत्री परिवार के सुधीर त्यागी,चौघरी निस्विल त्यागी अहाते वाले,नवीन त्यागी,लाजपाल सिंह त्यागी,एडवोकेट नागेन्द्र त्यागी मौजूद रहे।