सेब और कीवी की खेती सेदो भाई बने स्वरोजगार की मिसाल

04 Jul 2025 17:58:54
kiwi
 
पौड़ी: पौड़ी जिले के ऐकेश्वर ब्लॉक के दलीबो गांव के दो भाई, पंकज रावत और महेन्द्र रावत, आज गांव में स्वरोजगार की मिसाल बन गए हैं। कभी देहरादून में निजी नौकरी करने वाले ये दोनों भाई अब गांव लौटकर बागवानी के क्षेत्र में सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं।
 

साल 2023 में उन्होंनेएप्पल मिशनऔरकीवी मिशनके नाम से बागवानी की शुरुआत की। इस परियोजना में उन्होंने लगभग छह लाख रुपये का निवेश किया, जिसमें से 4.89 लाख रुपये की सरकारी सब्सिडी भी मिली। उन्होंने अपने खेतों में 250 सेब और 75 कीवी के पौधे लगाए। इनमें से कई पौधे अब फल देना शुरू कर चुके हैं।

इसे भी पढ़ें :डॉक्टर्स डे पर मेडिकल कॉलेजों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 

महेन्द्र रावत का कहना है कि वे इन फलों से अच्छी आमदनी की उम्मीद कर रहे हैं। उनका उद्देश्य सिर्फ खुद आगे बढ़ना नहीं है, बल्कि गांव के अन्य युवाओं को भी आत्मनिर्भर बनाना है। वे लगातार युवाओं को निजी व्यवसाय शुरू करने और खुद पर विश्वास रखने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। आज पंकज और महेन्द्र की सफलता सिर्फ उनके परिवार के लिए गर्व की बात है, बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है।

 
 
 
 
 
 
 
Powered By Sangraha 9.0