एक साल में 29 हज़ार हेक्टेयर, यानी पुडुचेरी के बराबर वन काटे गए

08 Jul 2025 15:14:45
forest
 
नई दिल्ली: भारत में जंगल की कटाई बहुत तेजी से हो रही है। उसी से जुड़ा हाल में एक चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। Indian State of Forest के अनुसार 2023-24 में देश में कुल 29 हज़ार हेक्टेयर वन भूमि पूरी तरह समाप्त हो गई है। यह जंगल मुख्यतः infrastructure development जैसे सड़क निर्माण, बिजली व्यवस्था, सिंचाई आदि कार्यों के लिए हटाए गए हैं। यह क्षेत्र केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के क्षेत्रफल के बराबर है।
 

रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले साल की तुलना में इस साल जंगलों की कटाई के मामलों में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 2014-15 से लेकर 2023-24 तक कुल 1 लाख 73 हज़ार हेक्टेयर वन भूमि का सफाया किया जा चुका है।

  इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में बागबानी प्रोत्साहन हेतु एक लाख सब्सिडी

जल और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि पिछले चार दशकों में देश के चार प्रमुख राज्यों में वन क्षेत्र में भारी कमी आई है। इनमें मध्य प्रदेश में 22 प्रतिशत, ओडिशा में 14 प्रतिशत, तेलंगाना में 7 प्रतिशत और गुजरात में 6 प्रतिशत जंगल खत्म हो चुके हैं।

 

यह आँकड़े केवल चिंता बढ़ाने वाले हैं, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करते हैं कि विकास के नाम पर प्रकृति से इतना बड़ा समझौता सही नहीं है, जोकि पर्यावरण के लिए भी बहुत हानिकारक है।

 
Powered By Sangraha 9.0