एचपी शिवा परियोजना का कमाल: बंजर भूमि पर उगे मौसंबी के फल

09 Jul 2025 16:36:27
hindi
 
हमीरपुर: मेहनत से सब कुछ संभव है। इसकी जागती मिसाल हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के गांव भवड़ां है, जहां बंजर ज़मीन पर लहलहा रहे हैं मौसंबी के बाग। हमीरपुर जिले के गांव भवड़ां में अब बंजर और पथरीली ज़मीन पर मौसंबी के हरे-भरे बागीचे लहलहा रहे हैं। एक ज़माना था जब इस क्षेत्र को फलों की खेती के लिए अनुपयोगी माना जाता था। लेकिन एचपी शिवा परियोजना ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गांव की तस्वीर बदल कर रख दी है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी ने खेतों की मेड़ों पर पौधे लगाने की अपील की

मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने उद्यान विभाग को निर्देश दिए कि भवड़ां की ज़मीन पर फलदार पौधे लगाने की संभावनाएं तलाशी जाएं। इसके बाद गांव को वर्ष 2023 में एचपी शिवा परियोजना में शामिल किया गया। जब बागवानी का काम गांव में शुरू हुआ तो गांव के सात किसानों ने मौसंबी के पौधे लगाने का फैसला लिया। मनरेगा कनवर्जेंस के ज़रिए भी यह काम किया गया। इन किसानों की मेहनत ने रंग लाई। आज दो वर्षों के अंदर ही ये छोटे पौधे फल देने लगे हैं।

 

गांव की महिला किसान सुदर्शना देवी ने बताया कि उनकी 10 कनाल बंजर ज़मीन अब हरियाली से भर गई है। सपना देवी ने भी बताया कि उनकी ज़मीन पर मौसंबी के साथ-साथ पपीते की खेती भी हो रही है।

 
Powered By Sangraha 9.0