दिल्ली में छाए रहेंगे बादल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.6 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.4 डिग्री अधिक है।
आईएमडी ने मंगलवार को शहर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है। धिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सोमवार को मौसम अधिकतर शुष्क रहा और पिछले 24 घंटों में शहर में कोई बारिश नहीं हुई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार शाम 4 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 के साथ 'मध्यम' श्रेणी में दर्ज की गई।

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सोमवार देर रात बादल फटने की घटना हुई है। हालांकि तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन दो लोगों के लापता हो गए। जिलाधिकारी सवीन बंसल रात से ही कमान संभाल रहे हैं और लगातार रेस्क्यू कार्यों को देख रहे हैं।मौसम विज्ञान केंद्र ने आज प्रदेश के देहरादून, चमोली, चंपावत, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और नैनीताल तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जिलों में भी तेज बारिश होने के आसार हैं।