मुंगेर के इंडोर स्टेडियम परिसर में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय बागवानी मेला आयोजित

10 Jan 2026 15:26:07



नई दिल्ली।बिहार के मुंगेर के इंडोर स्टेडियम में शुक्रवार को प्रमंडल स्तरीय उद्यान प्रदर्शनी मेला का आयोजन किया गया। इसमें मुंगेर, जमुई, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया और बेगूसराय के 605 किसानों ने अपने-अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगायी। मेला का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काट कर किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी सुस्मिता, जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ सुर्पणा सिन्हा, एसडीओ सदर कुमार अभिषेक सहित अन्य मौजूद थे।

बागवानी की ओर बढ़ रहे है किसान

इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से सबल बनाने के लिए सरकार कृषि रोड मैप तैयार कर काम कर रही है। किसान और बागवान आय बढ़ाने के लिए बागवानी करना शुरु कर दिए है। साथ ही नयी-नयी तकनीकों की जानकारी किसानों को दी जा रही है।

मेला में फूल और पौधे रहे आकर्षण का केंद्र

मुंगेर प्रमंडल के छह जिला मुंगेर, बेगूसराय, खगड़िया, शेखपुरा, जमुई और लखीसराय के लिए आयोजित उद्यान मेला में लगभग 605 किसानों ने अपने उत्कृष्ट उत्पाद के साथ भाग लिया। प्रदर्शनी के लिए अलग-अलग स्टॉल बनाये गये थे। स्टॉलों पर जहां एक से बढ़ एक फूलों की विभिन्न वेरायटी के पौधे और बोनसाई देख लोग काफी उत्साहित थे।

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0