नई दिल्ली।बिहार के समस्तीपुर के पूसा स्थित डॉ राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में गुलदाउदी फूलोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें गुलदाउदी के अनेक प्रकार के रंगों की फूल और गुलदाउदी की हजारों कीस्मे प्रर्दर्शीत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पीएस पांडेय ने कहा कि फूल भारतीय संस्कृति का महत्वपूर्ण अंग है। फूलों को देखने से ही मन पवित्र हो जाता है। बिहार में फूलों की खेती की अच्छी संभावनाएं हैं। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय गुलदाउदी के नये प्रजातियों को विकसित कर रहा है जो अपने परीक्षण के अंतिम चरण में है।
किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा
स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. मयंक राय ने कहा कि कुलपति डॉ. पांडेय बिहार को फूलों के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं। किसानों और आम लोगों को फूलों की खेती के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस फूलोत्सव फील्ड डे का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसे वृहद स्तर पर आयोजित किया जाएगा तथा किसानों को फूलों की खेती के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।