
नई दिल्ली।आज के बदलते समय में किसान परंपरागत खेती को छोड़कर फूलों की खेती कर रहे है। किसानों को फूलों की खेती से बेहतर आमदनी भी हो रही है। भारत में आज के बदलते समय में भी लिली फूलों की बहुत खेती हो रही है। अगर आप भी बेहतर पैसा कमाना चाहते है तो लिली फूल की खेती कर सकते है। जिससे आपको बेहतर लाभ मिल सकता है। कम समय में तैयार होने और बाजार में भारी मांग के कारण लिली की खेती आज किसानों के लिए कमाई का शानदार जरिया बन चुकी है। अगर सही से लिली की खेती की जाए तो यह खेती कम समय में किसानों को लाखों की कमाई दे सकती है।
लिली फूल की खासियत
लिली एक विदेशी फूल है जिसकी खुशबू इसे बेहद खास बनाते हैं। इसका उपयोग शादी-विवाह, होटल-रेस्टोरेंट डेकोरेशन, पूजा-पाठ, गिफ्ट बुके और इवेंट मैनेजमेंट में बड़े पैमाने पर होता है। यही वजह है कि इसकी मांग साल भर बनी रहती है।
कैसे करें लिली की खेती
लिली पॉलीहाउस या ग्रीनहाउस में उगाई जाती है। इसके लिए 15–25 डिग्री सेल्सियस तापमान और अच्छी जल निकासी वाली दोमट मिट्टी उपयुक्त होती है। लिली की खेती बीज से नहीं बल्कि बल्ब से की जाती है और यह आसानी से बाजार में आसानी से उपलब्ध हैं। एक एकड़ में लिली की खेती पर करीब 7 से 10 लाख रुपये तक का खर्च आता है।