राष्ट्रपति निलयम में नौ दिवसीय उद्यान उत्सव सम्पन्न

12 Jan 2026 14:19:58


नई दिल्ली।देश के प्रमुख कृषि एवं बागवानी महोत्सव कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सहयोग से सिकंदराबाद स्थित राष्ट्रपति निलयम के राष्ट्रपति उद्यान में आयोजित हुआ। यह उद्याण उत्सव 3 जनवरी 2026 से शुरू हुआ जो 11 जनवरी तक चला। इस उत्सव राष्ट्रपति भवन द्वारा जन भागीदारी और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयासों के अंतर्गत आयोजित किया गया।

फूलों और पेड़ पौधे की अनोखा संगम

राष्ट्रपति निलयम के उद्याण उत्सव 2026 में लगभग 50 स्टॉल और लगभग 120 प्रदर्शक शामिल हैं। ग्रीन नॉलेज हब, बाजरा मंडी और स्टार्टअप हब, इको बाजार, पौध एवं उत्पाद क्षेत्र जैसे विशेष क्षेत्र मुख्य आकर्षणों थे। इस वर्ष के मुख्य आकर्षणों में मिट्टी के बर्तन बनाना, सब्जी की नक्काशी और बीज के गोले तैयार करना जैसी व्यावहारिक गतिविधियां, हाइड्रोपोनिक्स, एक्वापोनिक्स और प्राकृतिक रंग निष्कर्षण का प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं और विश ट्री भारत के प्रति मेरा वादा शामिल हैं।

उत्सव का उद्देश्य सतत कृषि, बागवानी

उद्याण उत्सव सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक जनता के लिए खुला रहा, जिसमें अंतिम प्रवेश शाम 7 बजे था। उत्सव में सभी आगंतुकों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहा। नौ दिवसीय कृषि और बागवानी उत्सव का उद्देश्य सतत कृषि, बागवानी और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार जीवनशैली के बारे में जन जागरूकता को और बढ़ाना था।
Powered By Sangraha 9.0