भीलवाड़ा पुष्प प्रदर्शनी में रॉकेट से लेकर मोर तक फूलों का

13 Jan 2026 12:59:51

नई दिल्ली।राजस्थान के भीलवाडा में पांच दिवसीय फूल प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 10 जनवरी को संत-महात्माओं की उपस्थिति में धार्मिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ। फ्लावर शो के आयोजकों ने कहा कि लोगों में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह प्रदर्शनी लगाई गई है। इस प्रदर्शनी में 25 हजार से अधिक रंग-बिरंगे एवं खुशबूदार पौधे लगाए गए है। इसमें विभिन्न प्रजातियों के पौधे शामिल हैं।

फूलों से बनी आकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी है

इस प्रदर्शनी में रंग-बिरंगे मनमोहक फूलों से बनी 15 से अधिक आकृतियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इनमें 15 फीट ऊंचा इसरो रॉकेट, आईफोन मोबाइल, चाय की केतली व कप, चींटियां, पर्स, कैप, '3 इडियट्स' की कुर्सी, छोटा भीम, ढोल, गिटार, सारंगी, बत्तख परिवार, नाव, पुर की उड़न छतरी, नृत्य करता मोर, फल, मटकी डांस, ढोल, घड़ी, मंदिर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया है।

फ्लावर शो में 25 हजार से अधिक पौधे

भीलवाड़ा फ्लावर शो में लगाए गए 25 हजार पौधों में से अधिकतर पौधे अन्य प्रदेशों से मंगवाए गए हैं। जहां सब्जियों के लिए प्रतिदिन काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इस फ्लावर शो को देखने आई महिलाएं किचन गार्डन वाले पौधों की प्रदर्शनी को देखकर घर पर ही किचन गार्डन तैयार कर सकती हैं।

 


Powered By Sangraha 9.0