जनवरी में मनी प्लांट में डाल यह खाद, जल्दी होगी ग्रोथ

14 Jan 2026 17:04:23

नई दिल्ली। जनवरी के महीने में मनी प्लांट की ग्रोथ रुक जाती है। सर्दी के कारण पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। कई बार धूप नहीं मिलने के कारण पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। कई बार ज्यादा पानी देने और धूप न मिलने के कारण भी पौधा सूखने लगता है। हालांकि जनवरी का महीना मनी प्लांट की ग्रोथ के लिए अच्छा माना जाता है। इस महीने में मनी प्लांट की हल्की देखभाल करने से ही पौधा अच्छी ग्रोथ करने लगता है।

मनी प्लांट में क्या डालें?

इसके अलावा मनी प्लांट में नेचुरल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करें। इसके लिए हफ्ते में 1 बार चाय की पत्ती का पानी डालें। आप चाहें तो कभी कॉफी का पानी भी डाल सकते हैं। इससे पौधा अच्छी ग्रोथ लेने लगेगा। मनी प्लांट के पौधे की पत्तियों को अच्छी तरह सावर दें। इससे पत्तों में चमक आने लगेगी।

कौन सी खाद डालें

मनी प्लांट के लिए कोकोपिट खाद को ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसके अलावा आप किसी भी कंपोस्ट खाद का इस्तेमाल कर सकते हैं। खाद लगाते वक्त पौधे के गमले की मिट्टी की गुड़ाई जरूर कर लें।
Powered By Sangraha 9.0