प्राकृतिक खेती से तैयार होंगे बगीचे, 12 जनवरी से पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

15 Jan 2026 11:23:09

सोलन। हिमाचल प्रदेश के किसान-बागवान अब रसायनों को छोड़ प्राकृतिक खेती के जरिये मुनाफे की फसल तैयार करेंगे। डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के अधीन कृषि विज्ञान केंद्र सोलन में आगामी 12 जनवरी से पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर में सोलन और आसपास के क्षेत्रों के युवाओं व बागवानों को प्राकृतिक खेती से बाग तैयार करने की बारिकियां सिखाई जाएंगी। केवीके सोलन ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए अपने परिसर में सेब, कीवी, आड़ू और प्लम के चार शानदार प्रदर्शन बगीचे तैयार किए हैं।

बगीचों पर लगातार अनुसंधान

पिछले चार वर्षों से इन बगीचों पर लगातार अनुसंधान किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान बागवानों को इन बगीचों का भ्रमण करवाया जाएगा और प्रयोगात्मक रूप से खेती के तरीके समझाए जाएंगे।

खाली जगह में उगा रहे नकदी फसलें

बगीचों में पौधों के बीच की खाली जमीन का भी वैज्ञानिक तरीके से उपयोग किया गया है। यहां मटर, धनिया, मेथी और जौ जैसी फसलें उगाई जा रही हैं। फलीदार फसलों के प्रयोग से पौधों को प्राकृतिक रूप से नाइट्रोजन मिल रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0