अमरूद की बागवानी से यह बागवान ने कमाएं लाखों रुपए

16 Jan 2026 16:44:24

पटना।आज के बदलते समय किसान और बागवान कृषि और बागवानी से बेहतर कमाई कर रहे है। बिहार के भागपुर के नवगछिया क्षेत्र में बागवान बागवानी फसलों की खेती कर क्षेत्र की पहचान बना रहे है।यहां के किसान अमरूद की खेती को अपनाकर अच्छी आमदनी हासिल कर रहे हैं।नवगछिया के तेतरी गांव निवासी किसान गोपाल सिंह ने अपने 10 एकड़ खेत में केला और मक्का की खेती छोड़कर अमरूद की बागवानी शुरू की है। गोपाल सिंह बताते हैं कि केले की फसल में लगातार रोग लगने लगे थे और मक्का की खेती से अपेक्षित मुनाफा नहीं मिल पा रहा था।

वीएनआरबीसी सबसे बेहतर किस्म

गोपाल सिंह के अनुसार, उन्होंने शुरुआत में इलाहाबादी अमरूद लगाया था, लेकिन यह किस्म यहां की जलवायु में ज्यादा सफल नहीं रही। इसके बाद उन्हें उत्तराखंड की वीएनआरबीसी अमरूद किस्म के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने वहीं से पौधे मंगवाकर खेत में लगाए, जिनका फलन यहां काफी अच्छा हो रहा है।

कब लगाए अमरूद का पौधा

बागवान गोपाल सिंह के अनुसार अमरूद का पौधा लगाने के लिए जनवरी का महीना सबसे सही समय माना जाता है। इस मौसम में पौधे के खराब होने की आशंका कम रहती है। कुछ किसान गर्मी में भी पौधरोपण करते हैं, लेकिन उस समय सफलता दर कम होती है। अगर किसान अभी बागवानी शुरू करते हैं तो बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।

 


Powered By Sangraha 9.0