
बोकारो।झारखंड की प्रमुख शहर बोकारों में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। तीन दिनों तक चलने वाली इस पुष्प प्रदर्शनी का उद्धाटन टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (रॉ मैटेरियल) संदीप कुमार ने घाटोटांड़. टाटा स्टील के जेआरडी टाटा पार्क में शनिवार को किया। इस अवसर पर टाटा स्टील के महाप्रबंधक (कोल) संजय राजोरिया, राकोमयू अध्यक्ष मोहन महतो, सचिव डॉ योगेंद्र सिंह सहित टाटा स्टील के वरिष्ठ अधिकारी, टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि एवं यूनियन पदाधिकारी शामिल थे।
हर साल आयोजित होती है प्रदर्शनी
जेआरडी टाटा पार्क में आयोजित वार्षिक पुष्प एवं सब्जी प्रदर्शनी 19 जनवरी तक चलेगा। इस आयोजन से अधिकारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामना दी। तीन दिवसीय यह प्रदर्शनी 19 जनवरी तक चलेगी। प्रदर्शनी में लगभग 50 स्टॉल लगाये गये हैं। प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण 10,000 से अधिक फूलों और पौधों से निर्मित पुष्प आकृतियां हैं। इस आयोजन के अंतर्गत रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए रंगोली, स्केच पेंटिंग एवं कलर पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ आम लोग भी भाग ले रहे हैं।
14 वर्षों आयोजित होती है प्रदर्शनी
14 वर्षों की सफलता के साथ यह वार्षिक प्रदर्शनी प्रतिदिन 10,000 से अधिक दर्शकों को आकर्षित करती रही है और इस वर्ष और अधिक उपस्थिति की उम्मीद है। यह आयोजन सतत सामुदायिक विकास और पर्यावरण संरक्षण के प्रति टाटा स्टील की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।