पपीता उगाने पर बिहार सरकार देगी सब्सिडी, कुल 22 जिले के बागवानों को होगा फायदा

18 Jan 2026 15:30:20


पटना।बिहार सरकार ने पपीता की बगवानी को बढ़ावा देने के लिए नया योजना तैयार किया है। इस योजना के तहत पपीते की बागवानी करने पर बिहार सरकार की ओर से 22 जिलों में पपीते की बागवानी लगाने पर सहायता की जाएगी। इस योजना के तहत पपीते की बागवानी करने पर 45 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

इस योजना का मिलेगा लाभ

यह योजना एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत लागू की जाएगी और यह दो वित्तीय वर्षों, 2025-26 से लेकर 2026-27 तक चलेगी। अधिकारियों के अनुसार, इस योजना का लक्ष्य पपीते की खेती का रकबा बढ़ाना, उत्पादन में वृद्धि करना और बागवानों को उनकी उपज का बेहतर मुनाफा सुनिश्चित करना है।

कितना होगा फायदा?

इस योजना के तहत पपीता उगाने की कुल लागत 75 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तय की गई है। इस पर किसानों को कुल 60 फीसदी सब्सिडी मिलेगी, जिसमें से 40 फीसदी हिस्सा केंद्र और 20 फीसदी अतिरिक्त हिस्सा प्रदेश सरकार अपनी ओर से देगी। सब्सीडी राशि किसानों को दो किस्तों में दी जाएगी।किस्तों में दी जाएगी पहले साल में 27,000 रुपये और दूसरी किस्त दूसरे साल में 18,000 रुपये दिए जाएंगे।
Powered By Sangraha 9.0