यह बागवान ने ताइवानी अमरूद' की बागवानी से बेटे को बनाया इंजीनियर

19 Jan 2026 13:07:52


नई दिल्ली। आज के बदलते समय में कृषि बागवानी से बेहतर कमाई हो रही है। सही फसल का चयन, आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल और बाजार की अच्छी समझ से किसान मोटी कमाई कर सकते है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ के किसान सुरेश कुमार ने कर दिखाया। उन्होंने 2 एकड़ जमीन पर ताइवान पिंक अमरूद के बाग लगाकर लाखों कमा रहे हैं। लखनऊ के मखदूमपुर कैथी गांव निवासी प्रगतिशील किसान सुरेश कुमार ने बताया कि पिछले 5 सालों से ताइवानी पिंक अमरूद की जैविक खेती कर रहे हैं। इस खेती के जरिए वह एक साल में 10-12 लाख रुपया का मुनाफा हो रहा है।

पहले करते थे धान और गेहूं की खेती

अमरूद की खेती से हुई आमदनी से उन्होंने अपने बेटे रवि रावत को एनआईटी शिबपुर वेस्ट बंगाल से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करा रहे है। उनका सपना है कि प्रदेश के हर किसान किसी न किसी रूप में जैविक खेती करें। मखदूमपुर कैथी गांव निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि इससे पहले मटर, धान और गेहूं की खेती करते थे। लेकिन अब ताइवान पिंक अमरूद की खेती कर रहे है, जहां ठीक-ठाक मुनाफा लागत निकालने के बाद एक साल में हो जाता है।

एक एकड़ में 30-35 क्विंटल अमरूद का उत्पादन

उन्होंने आगे बताया कि एक एकड़ में ताइवान पिंक अमरूद 30-35 क्विंटल का उत्पादन हो जाता है। वहीं व्यापारी खेत पर फसल का सौदा कर लेते है। एक किलो ताइवान पिंक अमरूद 60 रुपये की दर से बिक जाता हैं।
Powered By Sangraha 9.0