रांची के ऑक्सीजन पार्क में पहली बार सजा दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी

19 Jan 2026 11:53:23


रांची।झारखंड की राजधानी रांची के ऑक्सीजन पार्क में पुष्प प्रदर्शनी आयोजित की गई। इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक किस्म के फूलों का लोगों ने दीदार किया। वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से रांची में पहली बार आयोजित दो दिवसीय पुष्प प्रद्रशनी की शुरुआत शनिवार को की गई।

वन विभाग की ओर से पहला फ्लावर शो

बता दें कि वन विभाग की ओर से आयोजित फ्लावर शो में रंग-बिरंगे फूलों का लोगों ने दीदार किया। प्रदर्शनी में लोग सुबह से ही पहुंचकर फूलों की अनोखे संसार का आनंद ले रहे थे।दो दिवसीय फ्लावर शो में एक से बढ़कर एक आकर्षक और मनभावन फूलों की प्रदर्शनी लगाई गई है। इसके साथ ही ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री के लिए स्टॉल भी लगाए गए हैं।

200 से ज्यादा फूल प्रदर्शित

की गई इस पुष्प प्रद्रशनी में अनेक प्रकार के फूलों के पौधे प्रदर्शित की गई। इसके अलावा उद्यानिकी में इस्तेमाल होने वाले मैन्युअल और मशीन चालित उपकरणों की भी प्रदर्शनी और बिक्री की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग बागवानी से जुड़ी आधुनिक तकनीकों से भी परिचित हो सकें। इसमें करीब 200 देशी-विदेशी प्रजातियों के रंग-बिरंगे फूल प्रदर्शित किए गए हैं।
Powered By Sangraha 9.0