दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने तोड़ा कई दिनों का रिकॉर्ड

19 Jan 2026 19:15:20

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण ने बीते कई दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद सहित पूरे एनसीआर में एयर क्वालिटी इंडेक्स बेहद गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। कई इलाकों में एक्यूआई 450 से ऊपर दर्ज किया गया, जबकि कुछ स्थानों पर यह 500 के करीब पहुंचता नजर आया। दिल्ली के हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां अधिकांश मॉनिटरिंग स्टेशनों पर एक्यूआई गंभीरश्रेणी में दर्ज किया गया।

दिल्ली में एक्यूआई 400 के पार

आनंद विहार में एक्यूआई 461, अशोक विहार में 471, बवाना में 442, चांदनी चौक में 454, जहांगीरपुरी में 468, रोहिणी में 471, विवेक विहार में 472 और वजीरपुर में 473 दर्ज किया गया। आईटीओ क्षेत्र में 430, आर.के. पुरम में 439, सोनिया विहार में 467 और मंदिर मार्ग में 371 रहा। आईजीआई एयरपोर्ट (टी-3) क्षेत्र में भी एक्यूआई 339 दर्ज किया गया, जो खराब से गंभीर की श्रेणी में आता है।

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0