दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक में कुछ सुधार, निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदिया रद्द

02 Jan 2026 18:09:47

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण के कारण हालत खराब हो गई है। प्रदूषण के कारण दिल्ली के लोगों को सांस लेना मुश्किल हो गया है। कई इलाके में प्रदूषण का स्तर 400 पार कर गया है। लोगों के लिए नए साल की शुरुआत में मौसम और प्रदूषण के अलग-अलग आंकड़े सामने आ रहे हैं। एक ओर तेज हवाओं के चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक में कुछ सुधार देखने को मिल रहा है, तो दूसरी ओर कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

न्यूनतम तापमान में गिरावट

 मौसम विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। भारतीय मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार 3जनवरी को सुबह के समय अत्यंत घना कोहरा रहने की संभावना जताई गई है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

GRAP-3 से जुड़े प्रतिबंध हटाए गए

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के स्तर में गिरावट दर्ज होने के बाद तत्काल प्रभाव से GRAP-3 के प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। 2 जनवरी 2026 को दिल्ली का AQI सुधार आने के बाद गंभीर श्रेणी के तहत लागू निर्माण कार्यों पर लगी पाबंदियों को रद्द कर दिया गया है। हालांकि, आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन साइटों को नियमों के उल्लंघन के कारण विशिष्ट रूप से बंद करने का आदेश दिया गया था, वे बिना अनुमति के काम शुरू नहीं हो पाएगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0