
अंबाला।हरियाणा के प्रमुख शहर अंबाला जिले के गांव तोला वाली के रहने वाले गुलाब के फूल उगाने के लिए जाने जाते है।फूलों की खेती से राजीव को न केवल अच्छी आमदनी हो रही है, बल्कि क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं।सरकार की ओर से दी जा रही ट्रेनिंग और तकनीकी सहयोग से उन्हें इस दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
फूलों की खेती को बढावा दे रही है सरकार
किसान राजीव कुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की सरकार की ओर से फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम आयोजित किए गए थे, जिनमें उन्हें गुलाब की उन्नत किस्मों, पौध रोपण, सिंचाई व्यवस्था, कीट नियंत्रण और कटाई के आधुनिक तरीकों के बारे में बताया गया।
कहां करते हैं सप्लाई
वे अपनी पांच एकड़ जमीन पर गुलाब के फूलों की खेती कर रहे हैं। इन गुलाबों की मांग शादी-विवाह, धार्मिक आयोजनों और फूल मंडियों में हमेशा बनी रहती है। वे स्थानीय मंडियों के साथ-साथ चंडीगढ़ और हिमाचल के कई शहरों में भी सप्लाई करते हैं। गुलाब की खेती से प्रति एकड़ आय पारंपरिक फसलों की तुलना में काफी अधिक है।
पलायन में आई कमी
फूलों की खेती से इस गांव में पलायन की समस्या में भी कमी आई है। गुलाब के फूल इस वक्त करीब 250 रुपए प्रति किलो बिक रहे हैं। गेंदा 100 रुपए प्रति किलो बिक जाता है। फूलों की खेती कम समय में जल्दी तैयार हो जाती है। इसमें खाद और पानी कम लगता है।