
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बार फिर खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और अन्य एजेंसियों के एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग डेटा के अनुसार दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 341 दर्ज किया गया है, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है।
इस दिन से बिगड़ती जा रही हवा
18 जनवरी को AQI 440
19 जनवरी को AQI 410
20 जनवरी को AQI 378
स्वास्थ्य पर गंभीर असर
सांस लेने में दिक्कत।
आंखों और गले में जलन।
अस्थमा और फेफड़ों की बीमारियों का खतरा।
बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर गंभीर असर।
लोगों के लिए सलाह
सुबह-शाम की सैर से बचें।
मास्क का उपयोग करें।
बच्चों और बुजुर्गों को घर के अंदर रखें।
अनावश्यक वाहन इस्तेमाल न करें।
ग्रैप शेड्यूल के तहत स्टेज-1, 2 और 3 की पाबंदी
प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। संशोधित ग्रैप शेड्यूल के तहत स्टेज-1, 2 और 3 की पाबंदियां पहले की तरह ही लागू रहेंगी। सभी एजेंसियों को निर्देश दिया गया है कि वे इन चरणों के उपायों को और सख्ती से लागू करें और कड़ी निगरानी रखें ताकि एक्यूआई का स्तर दोबारा 'गंभीर प्लस' श्रेणी में न फिसले।