घर के छत या किचन गार्डन में भी उगा सकते है करौंदा

21 Jan 2026 19:51:26

नई दिल्ली।करौंदा की खेती का तरीका बहुत सरल और सुलभ है। इस पौधे को छत पर भी आसानी से उगाया जा सकता है। खास बात यह है कि करौंदा के पौधे को छोटे गमलों में भी उगाया जा सकता है, यहां तक कि 12 इंच के गमले में भी इसकी खेती की जा सकती है। इसके लिए बस गर्म और आर्द्र जलवायु की आवश्यकता होती है।

पौधे को कैसे लगाएं

करौंदा का पौधा लगाने से पहले ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि पौधे की जड़ें मिट्टी से अलग न हों। पौधा सीधा लगाना चाहिए और जड़ों के पास मिट्टी को थोड़ा ऊंचा करके दबाना चाहिए ताकि पानी जड़ों तक सही तरीके से पहुंचे।इस दौरान पौधे को एक सीधा डंडा लगाकर बांध सकते हैं।

सिंचाई की महत्ता

पौधे को लगाने के बाद शुरुआत में कम पानी दें। फिर धीरे-धीरे पानी बढ़ाते जाएं, लेकिन ध्यान रखें कि पौधे की जड़ों के पास पानी जमा न हो और न ही मिट्टी बहुत सूखी हो। विद्युत महंता, पौधा विशेषज्ञ के अनुसार, करौंदा के पौधे को पहले महीने तक नियमित सिंचाई करनी चाहिए।

करौंदा के फूल और फल का समय

करौंदा के फूल जून से सितंबर तक आते हैं और फल सितंबर से जनवरी के बीच पकते हैं। अगर आप अधिक पैदावार चाहते हैं तो हर साल एक बार पौधे की शाखाओं को काटकर छोटा करना चाहिए।

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0