यूपी में भी होगी हिमाचली सेब की खेती, तैयार की जा रही है पौधा

21 Jan 2026 10:58:00

आजमगढ़। हिमाचल प्रदेश की हरमन-99 सेब की प्रजाति की खेती अब उत्तर प्रदेश में होगी। इस प्रजाति की सबसे खास बात यह है कि सामान्य व गर्म जलवायु में भी आसानी से उग सकती है। इसके रखरखाव के लिए कुछ खास झंझट नहीं करना पड़ता है। आजमगढ़ के लेदौरा कृषि विज्ञान केंद्र में इसकी नर्सरी तैयार की जा रही है।

हरमन-99 सेब की खेती बागवानों के लिए आसान

केवीके के कृषि वानिकी विज्ञानी डा.पीके आनंद के अनुसार 99 सेब की खेती के लिए आजमगढ़ जनपद का जलवायु उपयुक्त है। कुछ प्रमुख बातों को ध्यान में रखकर हरमन-99 सेब की खेती किसान आसानी से कर सकते हैं।यह पेड़ बहुत लंबा नहीं होता है, यह बोनसाइ किस्म का है। ग्राम दनियालपुर अहरौला के किसान पंकज कुमार श्रीवास्तव प्रयोग की तरफ से इसकी सफलतापूर्वक खेती कर रहे हैं।

एक पेड़ से 75 किलो प्रतिवर्ष निकलता है फल

हरमन-99 सेब का पेड़ पौधा लगाने के दो से ढाई साल में फल देना शुरू कर देता है। एक पेड़ से प्रति वर्ष लगभग 75 किलोग्राम तक फल मिलता है। हरमन-99 सेब में अन्य किस्मों की तुलना में अधिक पोषण मूल्य होता है, जिसमें कैल्शियम, विटामिन-ई और विटामिन-सी की मात्रा अधिक होती है। यह मीठा और खट्टा स्वाद वाले, कुरकुरे और रसदार फल देता है।

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0