
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सिटी पार्क में 28 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होने वाली पुष्प प्रदर्शनी में ऑपरेशन सिंदूर का पराक्रम भी दिखेगा। इसके लिए खासतौर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें भारतीय सेना की ओर से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देना दर्शाया जाएगा। इसके अलावा बच्चों के लिए भी खासतौर पर कार्टून कैरेक्टर की प्रतिकृतियां फूलों से यहां बनाई जाएंगीं।
चिड़िया और जानवरों की प्रतिकृति बनाई जाएंगी
प्राधिकरण की योजना के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर में लड़ाई के दृश्य के अलावा तेजस एयरक्राफ्ट की छवि भी फूलों से यहां तैयार की जानी है। उद्यान विभाग इस पर करीब 6.35 लाख रुपये खर्च करेगा। इस प्रदर्शनी में वन्यजीव जैसे विभिन्न प्रकार की चिड़िया और जानवरों की प्रतिकृति भी यहां बनाई जाएंगी। इसके अलावा बच्चों के लिए स्पाइडरमैन, नरूटा, आइरनमैन, सुपरमैन की भी फूलों से प्रतिकृति बनाई जाएगी।
ग्रेटर नोएडा में हर साल आयोतिज होता है पुष्प प्रदर्शनी
ग्रेटर नोएडा में पुष्प प्रदर्शनी की तैयारी शुरू हो गई है। इस साल प्रदर्शनी का थीम पुष्प कैलेंडुला होगा। पुष्प प्रदर्शन से सिर्फ सम्राट मिहिर भोज पार्क ही गुलजार नहीं होगा, बल्कि थीम पुष्प चौराहों, ग्रीन बेल्ट और सड़कों के सेंट्रल वर्ज पर भी खिला दिखेगा।