6 महीने में 50 हजार रुपये का मुनाफा देगा यह फूल

22 Jan 2026 11:00:21


नई दिल्ली।आज के बदलते समय में किसान धान गेंहू के अलावा फूलों की खेती से भी बेहतर कमाई कर रहे है। फूलों की खेती किसानों के लिए बेहतर विकल्प बन कर उभर रही है। आज आपको कश्मीरी गुलाब की किस्म की खेती के बारे में बताने वाले है कैसे आफ कश्मीरी गुलाब की खेती कर सकते है। कश्मीरी गुलाब कम जगह में भी अच्छा मुनाफा दे सकता है। इसके पौधे लगाने के बाद हर दिन पर्याप्त मात्रा में फूल तैयार होता है।

6 महीने में होते है पौधे तैयार

कश्मीरी गुलाब लगाने में लागत बिल्कुल कम होती है। और 6 महीने में पौधे से फूल प्राप्त होने लगते है। एक पौधा से 7 से 8 फूल देता है। ऐसे में अगर आप 500 पौधे लगाए है तो आपको रोज 2500 से 3000 फूल मिल सकते हैं। जिससे रोज 800 से 1200 रुपये तक की सीधी नकद कमाई हो सकती है।

500 पौधे से 50 हजार रुपये की आमदनी

कश्मीरी गुलाब की खेती करते है तो आपके लिए यह मुनाफा का सौदा साबित हो सकता है। 500 पौधा लगाने से आपको 50 हजार रुपये की आमदनी प्राप्त होगी। इस लिए किसानों के लिए यह धान,गेंहू से बेहतर मुनाफा देने वाला साबित हो सकता है।  

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0