
नई दिल्ली।आज के बदलते समय में भारत की बड़ी आबादी कृषि और बागवानी पर निर्भर है। आज के बदलते समय में किसान- बागवान बागवानी कर बेहतर मुनाफा कमा रहे है। अगर किसान पारंपरिक फसलों के साथ-साथ फल वाली खेती अपनाएं, तो उनकी आमदनी कई गुना बढ़ सकती है। ऐसी ही एक फायदे की खेती कीनू की खेती है। जिसे सही मौसम और सही तरीके से किया जाए तो यह किसानों के लिए कमाई का मजबूत जरिया बन सकती है।
कीनू प्रसिद्ध फल है
आपको बता दें कि कीनू एक प्रसिद्ध फल है इसमें नींबू और मौसमी के सभी गुण पाए जाते है। इसका टेस्ट हल्का खट्टा और मीठा दोनों होता है। यही वजह है कि बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। जो लोगों को बहुत पसंद आता है। यही वजह है कि बाजार में इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। तो आज आपको बताने वाले है कीनू की बागवानी कैसै की जाती है।
भारत में कहां-कहां होती है कीनू की खेती
कीनू की खेती मुख्य रूप से उत्तर भारत में की जाती है। कीनू उत्पादन में पंजाब का पहला स्थान है। पंजाब के अलावा कीनू हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर उगाई जाती है। अच्छी बात यह है कि भारत के लगभग सभी क्षेत्रों में, जहां मौसम अनुकूल हो, वहां कीनू की खेती आसानी से की जा सकती है।
कीनू की खेती के लिए सबसे अच्छा मौसम कौन
अगर आप कीनू की खेती करते है तो आपके लिए उपोष्णकटिबंधीय जलवायु सबसे बेहतर मानी जाती है। इसके पौधों की अच्छी बढ़वार के लिए तापमान 10°C से 35°C के बीच होना चाहिए। इसका फूल आने और फल बनने के समय 20°C से 30°C तापमान सबसे बेहतर रहता है। कीनू की खेती के लिए 300 से 400 मिलीमीटर बारिश पर्याप्त होती है।