आम की बागवानी में करें यह काम होगी बेहतर उत्पादन

23 Jan 2026 18:26:08

नई दिल्ली।फरवरी का महीना आम की बागवानी करने वाले किसानों के लिए बहुत ही अहम होता है। क्योंकि इन दिनों आम के पौधों में बौर लगने लगता है। कई बार आम पेड़ों में बौर भरपूर मात्रा में आता है लेकिन कुछ दिनों बाद बौर गिरने लगता है। ऐसे में अगर बौर आते ही किसान कुछ जरूरी उपाय कर लें तो आम से अच्छी फसल ली जा सकती है।

पोटेशियम नाइट्रेट का करें छिड़काव

बौर से जब फल बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाए और फल मटर के आकार का हो जाए। तब किसान पोटेशियम नाइट्रेट का छिड़काव कर दें। जिससे आम का फल तेजी के साथ ग्रोथ करेगा और गिरेगा नहीं। किसान 2 ग्राम पोटेशियम नाइट्रेट को प्रति लीटर पानी में घोल बनाकर पौधों पर छिड़काव कर दें।

करें सिंचाई

आम के पेड़ों से अच्छी पैदावार लेने के लिए सिंचाई करना भी बहुत जरूरी है। लेकिन आम के पेड़ में सिंचाई इतनी करें कि पर्याप्त नमी बनी रहे। ज्यादा सिंचाई करना कि उत्पादन को प्रभावित कर सकता है।

आखिरी छिड़काव करने से बचे

अगर सभी उपाय करने के बावजूद भी फल गिर रहा है तो किसान नैप्थलीन एसिटिक एसिड का छिड़काव कर सकते हैं। छिड़काव करने के लिए नैप्थलीन एसिटिक एसिड 10 से 20 पीपीएम का इस्तेमाल करें।

 

 


Powered By Sangraha 9.0