जाने लोग क्यों कहते है इस पेड़ को चलने वाले पेड़

23 Jan 2026 11:20:06


नई दिल्ली।धरती पर तरह –तरह के पेड़ है क्या आपने कभी चलते हुए पेड़ के बारे में सुना है। लेकिन आज आपको बताने वाले है जंगल में एक ऐसा भी पेड़ है जो एक स्थान से दूसरे स्थान पर चला ताजा है। जिसके कारण लोग उसे वॉकिंग ट्रीया चलता हुआ पेड़कहते हैं। यह बात सुनकर अक्सर लोगों को लगता है कि यह कोई कहानी या लोककथा होगी, लेकिन सच यह है कि इस रहस्य के पीछे प्रकृति का एक अनोखा खेल छिपा है।

जंगलों में छिपा एक अनोखा पेड़

इस पेड़ का वैज्ञानिक नाम Socratea exorrhiza है और इसे आम भाषा में वॉकिंग पाम कहा जाता है। यह पेड़ मुख्य रूप से दक्षिण और मध्य अमेरिका के वर्षावनों में पाया जाता है। अमेजन के घने जंगल, कोस्टा रिका, पनामा, इक्वाडोर, कोलंबिया और पेरू जैसे इलाकों में यह पेड़ आम तौर पर देखने को मिलता है।

लोग क्यो कहते है चलता हुआ पेड़

वॉकिंग पाम को खास बनाती हैं इसकी जड़ें। आम पेड़ों की तरह इसकी जड़ें जमीन के भीतर गहराई तक नहीं जातीं, बल्कि जमीन के ऊपर दिखाई देती हैं। ये जड़ें किसी मकड़ी के पैरों या लकड़ी के खंभों जैसी लगती हैं, जिन्हें वैज्ञानिक भाषा में स्टिल्ट रूट्स कहा जाता है।

क्या सच में चलता है यह पेड़?

लोक मान्यताओं के अनुसार, यह पेड़ हर साल कुछ मीटर तक अपनी जगह बदल सकता है। कुछ कहानियों में तो यह भी कहा गया है कि यह रोज कुछ सेंटीमीटर आगे बढ़ जाता है हालांकि, वैज्ञानिक इस दावे को नही मानते है।

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0