गमले में लगाए हैं कड़ी पत्ता तो इन बातों का रखे ध्यान

24 Jan 2026 18:41:03

नई दिल्ली।कड़ी पत्ता हर किचन की जरुरत है। सभी प्रकार के व्यंजन बनाते समय कड़ी पत्ता का प्रयोग किया जाता है। इस पौधे के कई आषधीय फायदे भी है। डिमांड ज्यादा होने की वजह से लोग कड़ी पत्ता को गमले में लगाते हैं ताकि जरूरत पर ताजा कड़ी पत्ता इस्तेमाल कर सकें। लेकिन होता क्या है की कभी-कभी कड़ी पत्ता के पौधा अपने आप सुख जाता है। हालांकि अब आपको चिंता करने की जरूरत है, इस ट्रिक्स के इस्तेमाल करके आप ताजे कड़ी पत्ता को जंगल जैसा घना सकते हैं।

प्रूनिंग करें

सबसे पहले कड़ी पत्ता की कुछ टहनियों को काट दीजिए, इसके लिए कैंची या प्रूनिंग कटर का इस्तेमाल कर करते हैं और टहनियों के ऊपरी हिस्से को काट दें। दरअसल प्रूनिंग करने से नई शाखाएं निकलती हैं, पौधा घना होता है।

कौन से खाद देना चाहिए

कड़ी में पोषक तत्वों की जरुरत के लिए आपको कोई रषायनिक खाद की जरुरत नहीं पड़ती है। आप इसमें सड़ी हुई गोबर की खाद का भी इस्तेमाल कर सकते है।

धूप का रखे ध्यान

गमले को ऐसी जगह रखना चाहिए, जहां सीधी धूप पौधों को मिल सके। कड़ी पत्ता के विकास के लिए धूप जरुरी माना जाता है।

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0