हर साल मुनाफा देने वाला नाशपाती, बागवानों की पहली पसंद

24 Jan 2026 11:22:58

नई दिल्ली।भारत में अब खेती का तरीका बिल्कुल बदल गया है। आज के बदलते समय में बागवान अब परंपरागत खेती को छोड़कर बागवानी करने लगे है। बागवानी पसलों में ज्यादा मुनाफा है। आज आपको बताने वाले है नाशपाती की खेती के बारे में बताने वाले है। नाशपाती ठंडे और पहाड़ी इलाकों के लिए कमाई का मजबूत जरिया है। अगर सही जलवायु, मिट्टी और देखभाल का ध्यान रखा जाए, तो नाशपाती की खेती से हर साल लाखों रुपये तक की आमदनी संभव है।

नाशपाती की खेती क्यों है खास

नाशपाती एक स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपुर फल है, जिसकी मांग शहरों से लेकर बड़े बाजारों तक बनी रहती है। इसे ताजा फल के रूप में खाने के साथ-साथ जूस, जैम और डेज़र्ट में भी इस्तेमाल किया जाता है। एक बार बाग तैयार हो जाने के बाद कई वर्षों तक नियमित उत्पादन मिलता रहता है, जिससे किसान को लंबे समय तक फायदा होता है।

नाशपाती की बागवानी के लिए उपयुक्त जलवायु

नाशपाती की बागवानी के लिए ठंडी और समशीतोष्ण जलवायु सबसे उपयुक्त मानी जाती है। यह फल ज्यादा गर्मी सहन नहीं कर पाता है। सामान्य तौर पर नाशपाती के पेड़ को सर्दियों में कम तापमान की जरूरत होती है, ताकि फूल और फल अच्छे से आ सकें।

जमीन और मिट्टी का चुनाव

नाशपाती के पेड़ के लिए ऐसी जमीन जरूरी होती है जिसमें पानी जमा न हो। अच्छी जल निकासी वाली, उपजाऊ और भुरभुरी मिट्टी इस खेती के लिए सबसे अच्छी रहती है। मिट्टी का pH स्तर 6 से 7 के बीच हो तो पेड़ को पोषक तत्व सही मात्रा में मिलते हैं।

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0