दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से हल्का कम हुई प्रदूषण

24 Jan 2026 18:02:20

नई दिल्ली।दिल्ली एनसीआर में हुई झमाझम बारिश ने वायु प्रदूषण से जूझ रहे लोगों को काफी राहत दी है। राजधानी में बारिश और तेज हवाओं के चलते वातावरण में जमी प्रदूषण की परत काफी हद तक धुल गई है। इसका सीधा असर एक्यूआई पर पड़ा है। कई इलाकों का AQI रेड जोन से निकलकर ऑरेंज में पहुंच चुका है।

प्रदूषण में मामुली सुधार

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश और नमी के कारण सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है, लेकिन इससे प्रदूषण के स्तर में और सुधार होने की उम्मीद है। बारिश और तेज हवाओं के कारण एनसीआर के साथ-साथ दिल्ली के कई इलाकों में भी सुधार देखने को मिला है।

कहा कितना है AQI

अलीपुर में एक्यूआई 219, आनंद विहार में 300, अशोक विहार में 290, आया नगर में 221, बवाना में 274, बुराड़ी क्रॉसिंग में 262, चांदनी चौक में 313, सीआरआरआई मथुरा रोड में 222, डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में 294 और डीटीयू में 265 दर्ज किया गया।

दिल्ली एनसीआर में बादल छाए हुए है

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी से 26 जनवरी तक एनसीआर में आंशिक से समान्य बादल छाए रहेंगे। आज दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश के कारण हल्के और मध्यम कोहरे की स्थिति बनी हुई है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


Powered By Sangraha 9.0