तिरुपति।आंध्र प्रदेश के तिरुमाला की पहाड़ियों से घिरी भगवान वेंकटेश्वर की पावन नगरी तिरुपति में इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन की बैठक आंध्र नर्सरीमेन एसोसिएशन (ANA) द्वारा किया गया। इस बैठक के माध्यम से इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन एवं आंध्र नर्सरीमेन एसोसिएशन ने नर्सरी व्यवसायियों के कल्याण, आपसी एकजुटता और सहयोग को और सशक्त बनाने का संकल्प दोहराया। सभी सदस्यों ने नर्सरी व्यवसाय के समक्ष आने वाली चुनौतियों का दृढ़ता से सामना करते हुए, INA की अगुवाई में मिलकर कार्य करने तथा नर्सरी उद्योग को सतत विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन के अध्यक्ष वाई पी सिंह, महासचिव मुकुल त्यागी, मुकेश शर्मा और इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन और आंध्र नर्सरीमेन एसोसिएशन के सदस्य और प्रतिनिधी शामिल हुए।
नर्सरी व्यवसाय के लिए काम करता है
INA
इंडियन नर्सरीमेन एसोसिएशन जो 1987 से सक्रिय है, भारत में नर्सरी व्यवसाय, बागवानी के विकास लिए काम करने वाला एक प्रमुख संगठन है। यह एसोसिएशन छोटे नर्सरी मालिकों के अधिकारों की रक्षा करने, सरकारी नीतियों जैसे सीड बिल 2025 पर चर्चा करने और स्थायी बागवानी प्रथाओं को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाता है।