एकीकृत बागवानी मिशन के तहत बिहार में पपीते की खेती पर सहायता देगी सरकार

25 Jan 2026 19:21:46

नई दिल्ली।बिहार सरकार पपीते की बागवानी करने के लिए सहायता कर रही है। आज के बदलते समय लोग कृषि बागवानी कर बेहतर मुनाफा कमा रहे है। अब राज्य के किसान केवल परंपरागत फसलों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। इसी दिशा में बिहार सरकार भी किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार प्रयास कर रही है।

22 जिलों का चयन किया गया है

इसी क्रम में बागवानी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 में एकीकृत बागवानी मिशन के तहत बिहार के 22 जिलों का चयन किया गया है। इन चयनित जिलों में जहानाबाद जिला भी शामिल है। इस योजना के तहत किसान पपीता की वैज्ञानिक खेती अपनाकर अपनी आमदनी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी कर सकते हैं।

जहानाबाद में 10 हेक्टेयर में पपीता की खेती

जहानाबाद जिले में 10 हेक्टेयर क्षेत्र में पपीता की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए विभाग की ओर से किसानों के आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। योजना का लाभ उठाने के इच्छुक किसानों को सबसे पहले उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Powered By Sangraha 9.0